हाट कालिका मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री – Bebaaq Khabar

हाट कालिका मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुये। इस अवसर पर डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *