मंत्री ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ – Bebaaq Khabar

मंत्री ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

देहरादून 23 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार दर्शन किये। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौैके पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर डा. अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की। साथ ही मौजूदा हनुमान भक्तगणों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई भी दी। मंगलवार को मंत्री डा. अग्रवाल ने देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। यहां सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने जयराम आश्रम स्थित हनुमान जी की वृहत आकार की मूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की गई। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए। इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, हर्षवर्धन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुमित पंवार, राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, राहुल शर्मा, शिव कुमार गौतम, रूपेश गुप्ता, शैलेन्द्र बिष्ट आदि भक्तगण उपस्थित रहे। इसके बाद डॉ अग्रवाल सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां हनुमान जी के दर्शन करने के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर साधु संतों का आशीर्वाद लिया और भक्तगणों में प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज, सुमित पंवार, रमेश अरोड़ा, माधवी गुप्ता, रंजन अंथवाल, रूपेश गुप्ता, ललित जिंदल, शिवम टुटेजा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *