देश/दुनिया

गर्मी को देखते हुए लखनऊ प्रशासन सख्त, स्कूलों के बाहर बच्चों की गतिविधियों पर रोक

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी विशाखजी ने आदेश जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

शुक्रवार से सभी स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। अभी तक लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक विद्यालय संचालित किए जाते थे।  जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की बाहर खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button