CM धामी ने बस दुर्घटना में घायलों का अस्पताल पहुंच जाना हाल – Bebaaq Khabar

CM धामी ने बस दुर्घटना में घायलों का अस्पताल पहुंच जाना हाल

खटीमा: बिगराबाग बाईपास चौराहे में निजी संस्थान की बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बीस लोग घायल हो गए। जिन्हे प्रशासन के माध्यम से 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। वहीं सीएम ने घायलों का हाल चाल जान अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए है।

हादसा रविवार की सुबह खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे पास हुआ है। बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई। जिसमे कुल बीस घायल नागरिक अस्पताल लाए गए है। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है। दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।

वहीं बस व ट्रक की हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगो का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंच कर हाल जाना।इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक से सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।दुर्घटना में निजी संस्थान के घायल हुए लगभग 20 छात्र छात्राओं से सीएम धामी एक एक कर अस्पताल वार्ड में मिले। वही उन्हे जल्द स्वस्थ होने के लिए ढाढस बंधाया।

सीएम धामी बीती शाम जहां अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे थे वही रविवार को खटीमा नगर में रोड शो के उपरांत चटिया फार्म इलाके में जनसभा का उनका कार्यक्रम था। आज उन्हें जैसे ही हादसे का पता चला है तो सीएम धामी अस्पाल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों के स्वास्थ्य व इलाज के विषय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी पी सिंह से जहां जानकारी ली। वही अभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत सीएम अस्पताल से रवाना हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *