हल्द्वानी हिंसा: मुख्य सचिव ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश – Bebaaq Khabar

हल्द्वानी हिंसा: मुख्य सचिव ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

देहरादून: हल्द्वानी में हुई हिंसा पर बड़ी जानकारी मिल रही है। मुख्य सचिव ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी थी। और उग्र भीड़ ने थाना समेत कई वाहन फूंक डाले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कई पुलिसकर्मी,पत्रकार व स्थानीय लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच हजार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चार लोग गिरफ्तार हुए। इस बीच, शनिवार को कर्फ्यू में कुछ ढील दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *