तेलंगाना में बीजेपी की होगी बड़ी जीत: सीएम धामी – Bebaaq Khabar

तेलंगाना में बीजेपी की होगी बड़ी जीत: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों तेलंगाना में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। चुनाव प्रचार कर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हैदराबाद तेलंगाना और आसपास के मतदाताओं ने सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पर के लक्ष्य को पूर्ण करने का फैसला किया है।
मतदाताओं में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ वोट पड़ेगा। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि पार्टी की ओर से जहां-जहां भी उन्हें प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी वह वहां पर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष मतदान की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *