कालाढूंगी में सनसनी: ट्रैक्टर चालक ने कार को बार-बार मारी टक्कर, कई घायल – Bebaaq Khabar

कालाढूंगी में सनसनी: ट्रैक्टर चालक ने कार को बार-बार मारी टक्कर, कई घायल

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर चालक की खतरनाक हरकत ने लोगों में दहशत पैदा कर दी।

मंगलवार देर रात एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को ट्रैक्टर सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक बार-बार कार को टक्कर मार रहा है।

इस घटना में कार में मौजूद लोग और कुछ पर्यटक घायल हो गए। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी की मंशा बेहद गंभीर थी, हालांकि एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कालाढूंगी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *