मोगा में मंगत राय मांगा की हत्या, पंजाबभर के हिंदू संगठनों ने कड़ी सजा की मांग – Bebaaq Khabar

मोगा में मंगत राय मांगा की हत्या, पंजाबभर के हिंदू संगठनों ने कड़ी सजा की मांग

पंजाब:- वीरवार की देर रात मोगा में बदमाशों ने शिवसेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह मोगा सिविल अस्पताल में पूरे पंजाब से अलग अलग हिंदू संगठन के नेता पहुंचे। सभी ने मोगा प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, तभी मंगत राय का पोस्टमार्टम करवाएंगे। इसके बाद सभी संगठनों ने परिवार वालों के साथ थापर चौक पर धरना लगा दिया।

वहीं पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमे दिख रहा है कि किस तरह तीन हमलावरों के पीछा करने पर मंगत राय मांगा ने एक घर के दरवाजे के ऊपर चढ़ कर अंदर जाने की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग शुरू की तो मंगत राय मांगा जख्मी हो गया। वह मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।   मृतक के पत्नी ने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए बस मेरे पति के हत्या करने वाले को हमारे सामने लाया जाए। सबके सामने सजा दी जाए।