देश/दुनिया

हिमाचल के पुलघराट में ढाबा संचालक पर गोली चलाने के बाद लूट की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली गाल को छूती हुई निकली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलघराट में ढाबे पर खाना पैक करवाते हुए बाइक सवार  युवकों ने संचालक से रुपये छीन लिए, फिर एलईडी भी ले गए।

ढाबा संचालक के विरोध करने पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button